गजरौला के जलालपुर कलां न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में बादल, नूर अफ्सां, लंबी कूद में अनुराग व अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद में आगे बढ़ने की संभावनाओं के साथ शरीर स्वस्थ रहता है।