श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से पंदहवें श्रीराम महोत्सव में वैष्णव कला मंच के कलाकारों ने भगवान गणेेश की वंदना से लेेकर सीता स्वयंवर, मां वैष्णों देवी दर्शन की झांकी ने मन मोह लिया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस तरह के महोत्सव हमारी सबसे धनी संस्कृति से मौजूदा पीढ़ी का परिचय कराते हैं।