जोया में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट की यह घटना जोया के एक निजी हॉस्पिटल के पास की है।