डिडौली नेशनल हाईवे पर चौधरपुर से नवादा रोड पर स्थित ओम संस फूड इंडस्ट्रीज में तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस बीच रामपुर जनपद के बेनेजीर निवासी अजीत (25) आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।