फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने और इंस्पेक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, युवती थाने में धरने पर बैठी

हसनपुर में पुलिस कार्रवाई में देरी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक युवती ने थाने में जमकर हंगामा किया। युवती थाना परिसर में धरने पर बैठ गई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। गजरौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानठेर गांव की रहने वाली ममता राणा का कहना है कि शनिवार शाम को संभल जनपद के एक युवक ने अपने साथियों के साथ उसके भाई के साथ बदतमीजी की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद, ममता अपनी बहन के साथ एक निजी पैथोलॉजी लैब पर गई, जहां आरोपी मौजूद था। ममता का आरोप है कि वहां भी आरोपी ने उसके और उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत करवाया। ममता ने थाने में तहरीर दी और अपने घर चली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें