अमरोहा पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए खोए हुए 165 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने मालिकों को उनके फोन सौंपे। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।