फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, बोले- 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'

उत्तर प्रदेश के अमेठी में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामकथा के मंच से कहा कि 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। अब लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूपी सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रामकथा में पहुंचे थे। वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह दिया कि 'हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है'। इस दौरान मंच पर उनके साथ उनके बेटे मौजूद थे। मयंकेश्वर शरण सिंह जिले की तिलोई विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। सूबे के राज्यमंत्री हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें