फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपीपीसीएस परीक्षा: धूप में रोके गए अभ्यर्थी, परिजनों ने जताई नाराजगी

अमेठी। शहर के आरआरपीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित पीसीएस परीक्षा की पहली पाली समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। परीक्षा खत्म होने के बाद भी अभ्यर्थियों को बाहर नहीं जाने दिया गया। तेज धूप में खड़े अभ्यर्थियों को देखकर गेट पर इंतजार कर रहे परिजन नाराज हो उठे और जिम्मेदारों से कारण पूछा। परिजनों ने बताया कि परीक्षा खत्म हुए काफी देर बीत गई थी, लेकिन छात्रों को बाहर नहीं निकाला गया। कुछ परिजनों ने गेट के अंदर झांककर देखा तो अभ्यर्थी धूप में खड़े नजर आए। इस पर उन्होंने परीक्षा केंद्र कर्मियों से सवाल किया, मगर किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। धीरे-धीरे गेट पर भीड़ बढ़ने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कुछ छात्राएं बाहर आईं और बताया कि एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा न होने के कारण सभी को करीब 40 मिनट तक रोके रखा गया। इससे परीक्षार्थियों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य कराया। तेज धूप और भूख से परेशान अभ्यर्थी गेट पर धक्का-मुक्की करने लगे। आखिरकार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर गेट खोला गया और सभी अभ्यर्थियों को बाहर जाने दिया गया। परिजन रामनरेश तिवारी ने बताया कि सुबह से इंतजार करने के बावजूद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक छात्र की वजह से बाकी सभी को अंदर रोकना अनुचित था। विनय कुमार ने बताया कि उनकी बेटियां अंदर धूप में खड़ी थीं, जबकि उन्हें दूसरी पाली की परीक्षा भी देनी थी। अभ्यर्थी नेहा मिश्रा ने बताया कि सभी का पेपर समाप्त हो चुका था, लेकिन एक छात्र का बायोमेट्रिक दोबारा कराए जाने के कारण सभी का फिर से सत्यापन किया गया। इसी वजह से देर हुई। वहीं आदित्य नाम के अभ्यर्थी ने बताया कि उन्हें करीब 47 मिनट तक धूप में खड़ा रखा गया, जिससे कई छात्रों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें