फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे की आशंका में युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

अमेठी सिटी। जामों के रामशाह पुर गांव में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना की आशंका को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो और बाइकों पर सवार कुछ लोग युवक के घर तक पहुँचे और अंदर घुसकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रात में एक किशोर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसी समय एक कार को वहाँ से गुजरते देखा गया, जिसके बाद कुछ लोग कार का पीछा करते हुए पीड़ित युवक के घर पहुंचे। घर में घुसकर मारपीट के बाद उन्होंने चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की। जामो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया, कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की पहचान के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें