फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रात से लापता युवती का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप

अमेठी। रणबीर नगर गांव में मंगलवार रात से लापता 18 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जता रहे है। परिजनों के अनुसार काजल मंगलवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर उसका शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था। परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें