फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर चोरी, कमरे में लगाई आग

जगदीशपुर। पूरे मुराइन बाबूपुर सरैया गांव में बुधवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवर समेट लिए। आरोपियों ने कमरे में आग लगाकर सामान जलाने का प्रयास भी किया। पीड़ित राम सजीवन मौर्य के अनुसार वे सुबह दिल्ली से लौटे थे। शाम चार बजे पत्नी के साथ नौड़ान कार्यक्रम में गए। रात लगभग 11 बजे लौटने पर चैनल का ताला टूटा मिला। रजाई बाहर पड़ी थी और कमरे के अंदर धुआं उठ रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। घर की जांच में दस हजार रुपये नकदी, डेढ़ लाख के आभूषण, मोबाइल और टीवी गायब मिले। इसकी सूचना डायल 112 और कोतवाली में दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि मामले की पड़ताल चल रही है। शुरुआती जानकारी में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें