अमेठी। जगदीशपुर के पालपुर निवासी अर्पित सिंह ने 73वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर पद प्राप्त किया है। वह पूर्व प्रधान एवं बीएचईएल से सेवानिवृत्त राकेश सिंह के पुत्र हैं। अर्पित ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और केंद्रीय विद्यालय जगदीशपुर से इंटरमीडिएट किया। उन्होंने कोचिंग पर निर्भर रहने के बजाय घर पर रहकर तैयारी की। अर्पित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया।