अमेठी सांसद केएल शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक पर चिंता जताई। साथ ही अयोध्या मामले पर कहा कि चंपत राय को कौन बचा रहा है, यह बड़ा सवाल है। वहीं रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2015 से 2026 तक कई बार नीट के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। 3 मई 2026 को नीट परीक्षा के प्रश्न लीक होने पर सरकार को इसे रद्द करना पड़ा। शर्मा ने बताया कि अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी पेपर लीक हुए हैं। नीट पेपर लीक के मानसिक तनाव से 12 छात्रों ने जान गंवाई। छात्रों ने लीक पेपर के लिए 25 हजार से 40 लाख रुपये तक चुकाए। पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू कर नई शिक्षा व्यवस्था की नींव रखने की बात कही। उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को 'खारिज करने वाली व्यवस्था' बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा बजट आधा किया, जिससे सरकारी स्कूलों की संख्या घटी और शिक्षकों के पद खाली हैं।