फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी में सियार के हमले से महिला व मासूम घायल

फुरसतगंज क्षेत्र के खटहा मजरे निगोहा गांव में बुधवार को जंगली सियार के हमले से एक महिला और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार गांव के बगल स्थित खेत में रुखसाना (35) और रमजान की 5 वर्ष की समरीन मौजूद थीं, तभी अचानक झाड़ियों से निकले सियार ने उन पर हमला कर काट लिया। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिससे सियार पास की झाड़ियों में भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक सियार की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घायल रुखसाना और समरीन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीण इदरीश, मोहर्रम अली समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से जंगली सियार को पकड़वाने की मांग की है। थाना प्रभारी नंद हौशीला यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें