फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी: घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर आवागमन धीमा

अमेठी जिले में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन की रफ्तार पर असर डाला है। गुरुवार की सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब दस बजे तक पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता घटकर दस मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। चालकों को वाहन की लाइट जलाकर सतर्कता के साथ आगे बढ़ना पड़ा। हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान घटने से ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाओं के कारण गलन महसूस की गई। ठंड बढ़ने पर लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारी और विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में भी कई स्थानों पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। दोपहर में हल्की धूप निकली, मगर ठंड पर इसका खास असर नहीं पड़ा। धूप ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। रात होते ही सड़कों पर आगे देख पाना मुश्किल हो गया। कोहरे के साथ धुएं की मौजूदगी से दोपहर के समय स्मॉग का असर भी दिखा। हालात को देखते हुए दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इसी कारण पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। वाहन चालकों से धीमी गति रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आम लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें