फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी: भनौली गांव में ईरान के लिए शुरू हुआ सहयोग अभियान

शिया बाहुल्य भनौली गांव में ईरान की मदद के लिए एक अनोखा डोनेशन अभियान शुरू किया गया है। इस पहल में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। नकद राशि के साथ जेवर और घरेलू बर्तन तक दान किए गए। अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने योगदान दिया। छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर जमा पूंजी दी। महिलाओं ने नकद के साथ आभूषण और घर में उपयोग होने वाले बर्तन भी सौंपे। गांव में दिनभर दान देने वालों की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यह सहयोग जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एकत्रित सामग्री और धनराशि को नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास तक पहुंचाया जाएगा, जिससे प्रभावित लोगों की मदद हो सके। अभियान से गांव में एकजुटता का माहौल दिखा। हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से आगे आए। आयोजन से यह भी स्पष्ट हुआ कि सीमाओं से परे मानवीय सरोकारों के प्रति ग्रामीण समाज सजग है। अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। समापन के बाद कुल एकत्रित धनराशि और सामग्री का आकलन किया जाएगा। इसके उपरांत पूरी सहायता दूतावास को सौंपी जाएगी। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें