फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आज तीन केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, शामिल होंगे 913 अभ्यर्थी

नीट-यूजी परीक्षा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 913 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केडी मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र का मिलान और सघन जांच की जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम के अनुसार प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें