फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर अमेठी के चंदवा ताल वेटलैंड पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 03:40 PM IST

अमेठी में अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को गौरीगंज रेंज अंतर्गत अमेठी वन प्रभाग की ओर से चंदवा ताल वेटलैंड पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” रही। आयोजन में स्कूल के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण, ग्रामीणों के साथ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय हरखपुर, गौरीगंज के बच्चों को चंदवा ताल क्षेत्र में बर्ड वाचिंग कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को वेटलैंड में पाए जाने वाले स्थानीय पक्षियों की जानकारी दी गई और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से समझाया गया। बच्चों ने नजदीक से पक्षियों को देखकर प्रकृति के प्रति उत्साह और जिज्ञासा दिखाई। आयोजन के तहत छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कु. गुड़िया चौहान (कक्षा 6) ने प्रथम, कु. दिव्यांशी (कक्षा 8) ने द्वितीय और कु. माही अग्रहरी (कक्षा 5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कु. स्वाती चौहान (कक्षा 7) प्रथम, कु. साईना (कक्षा 8) द्वितीय तथा बजरंग शर्मा (कक्षा 8) तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राएं कंपोजिट विद्यालय हरखपुर में अध्ययनरत हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें