फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के साथ बढ़ी सांस... सर्दी, जुकाम व हार्ट के मरीजों की समस्या, बरतें सावधानी

अमेठी में लगातार तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से गेंहू सहित अन्य फसलों का फायदा पहुंचेगा। वहीं बढ़ी ठंड की बजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी सांस, सर्दी, जुकाम व हार्ट के मरीजों की परेशानियां बढ़ गई। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिले में मौसम के करवट लेने से लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ा है। ठंडी हवाऔर गिरते तापमान के कारण वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। नवंबर में लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिन में हल्की धूप और रात में बढ़ती ठंड ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल पर सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि इस समय वायरल फीवर से अधिकतर मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम इसके सामान्य लक्षण हैं। अधिकांश मामलों में मरीज पांच से सात दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर लगातार तेज बुखार या कमजोरी बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं सांस व हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। संक्रमण से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और शरीर को गर्म रखें। तापमान में अंतर होने के कारण शरीर को अनुकूल होने में समय लगता है, ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव के लिए गर्म पानी पिएं, गुनगुने पानी से गरारे करें, मौसमी फल खाएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें