फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरने के साथ बढ़ी ठंड, फसलों को फायदा; बीजों का जमाव होगा अच्छा

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड बढ़ने से बोआई की जा रही फसलों के बीजों का जमाव अच्छा होगा। मटर, आलू और सरसों की फसल को भी फायदा होगा। अभी पाला व कोहरे का असर नहीं है, जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत ने बताया कि बढ़ती ठंड किसानों की गेहूं की फसल के लिए सोना साबित हो रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे गेहूं के बीजों का जमाव व फसल का विकास तेजी से होगा। ठंड बढ़ने के साथ गेहूं की फसल में तेजी से बढ़त और फुटाव भी अधिक होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें