फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला व्यवसाई की हत्या: सिपाही की गिरफ्तारी व केस दर्ज करने की जिद पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

महिला व्यवसाई की हत्या मामले में पुलिस विभाग की किरकरी हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन भड़क गए। परिजन सिपाही पर केस दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ गए हैं। मान मनौव्वल का दौर जारी है। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी आलोक अग्रहरि की पत्नी दिव्या अग्रहरि की शनिवार दोपहर घर में घुसकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पति आलोक अग्रहरि ने एक सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया था। जबकि मृतक के भाई ने जीजा पर ही हत्या करने का आशंका जताई थी। रविवार को चिकित्सकों के पैनल ने वीडियो कैमरे की निगरानी में मृतक का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम इंजरी आई है, बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों की करुण वेदना के बीच आक्रोश बढ़ गया। मृतक के भाई ने दूसरे दिन पुलिस पर सिपाही को बचाने व जीजा को हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजन सिपाही पर केस दर्ज होने पर गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए हैं। परिजनों की जिद देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें