अमेठी जिले में अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के अतिरिक्त महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के लोग महाकुंभ जाते समय से रास्ते में फंस गए हैं। बैरियर लगाकर तीर्थयात्रियों को रोका गया है। जगह-जगह वाहन खड़े कर लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर वाहन खड़े होने से जाम जैसी स्थिति है। सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जाने वाले वाहनों को भी जिले के दुर्गापुर व पीपरपुर के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया है। महाकुंभ नहीं पहुंच पाने के बाद भी लोग निराश नहीं दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि रास्ता खुलने के बाद वह महाकुंभ के लिए रवाना हो सकेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं लोगों के घरों के सामने कैंप लगा कर रुक रही हैं। जहां वह नाचते, गाते हुए कीर्तन भी कर रही हैं।