फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट पर घिरी सरकार, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- सच बताए केंद्र

अमेठी पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गैस किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। अमेठी दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विषय पर लगातार आवाज उठा रहा है, फिर भी केंद्र सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समस्या पर निरंतर सक्रिय हैं। उनके साथ अन्य सांसद भी सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि गैस की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, फिर एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें क्यों दिखाई दे रही हैं। लोगों को 25 दिन बाद सिलेंडर बुक करने की जानकारी दी जा रही है, इससे असमंजस बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। प्रधानमंत्री को देश के सामने स्पष्ट बयान देना चाहिए। विपक्ष को विश्वास में लेना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी मिलने पर जनता सहयोग करती है और कठिन समय में संयम बनाए रखती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उल्लेख करते हुए कहा कि खाद्यान्न संकट के समय देशवासियों ने अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। वर्तमान समय में भी लोग परिस्थिति समझने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें सच्चाई से अवगत कराना जरूरी है। कहा कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं और उनके मन में अनिश्चितता बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में स्पष्ट संवाद आवश्यक है। सांसद ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जवाब सामने आया है, फिर भी व्यापक चर्चा नहीं हो रही है। इस विषय पर खुलकर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य रखने के लिए सरकार को पारदर्शी रुख अपनाना चाहिए, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें