फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गईं चेन लूटने का प्रयास कर रहीं चार महिलाएं

यूपी के अमेठी में जगदीशपुर क्षेत्र के सिधियावां गांव निवासी शबनम शनिवार को अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा में उनके साथ बैठी चार महिलाओं ने उनकी चेन छीनने का प्रयास किया। इस पर शबनम ने विरोध करते हुए महिलाओं को पकड़ लिया। चलते ई-रिक्शा में शबनम और उन महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। इसे देखकर महिलाएं भागने की कोशिश करने लगीं। लेकिन, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें