उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में राजर्षि तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, दिनेश तिवारी, संजीव सिंह, गिरजा शंकर शुक्ल, मनोज तिवारी, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।