फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफार्मा छात्र निकले साइबर ठग, लिंक भेजकर खाली कर देते थे खाता

यूपी के अमेठी में साइबर पुलिस ने एसटीएफ लखनऊ की मदद से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मध्यप्रदेश के भोपाल से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया पर फेक लिंक भेजकर बैंक खातों से रुपये उड़ाते थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपी बीफार्मा के छात्र हैं। ये कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान ठगी के नेटवर्क से जुड़े। अब तक लाखों की ठगी को अंजाम दिया। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि रामगंज के त्रिसुंडी अग्रेसर गांव निवासी आशीष विक्रम सिंह को अगस्त 2024 में फेसबुक पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलने के बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने को कहा गया। टास्क पूरा करने पर 10 हजार रुपये मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद ठगों ने उनका खाता माइनस में दिखाकर कुल 15 लाख 84 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आशीष ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस व एसटीएफ टीम ने भोपाल से शिवांश मिश्रा, रवि सिंह और उमाशंकर तिवारी को गिरफ्तार किया है। बीफार्मा के छात्र हैं। इनके पास से तीन मोबाइल, 16 डेबिट कार्ड, 15 चेकबुक, नौ पासबुक, एक पेन ड्राइव, 359 व्हाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें