फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवका का शव, तीन दिन से था गायब

कई दिन से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार को गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के पूरे बरजोर गांव निवासी राम कलप का पुत्र पवन कुमार (20) 17 नवंबर की सुबह घर से निकला था लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। मंगलवार सुबह पवन का शव संदिग्ध हालात में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर छतैनी नाला के समीप आम के पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। पवन की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोग यह चर्चा भी कर रहे हैं कि पवन की प्रेम प्रसंग में हत्या कर की गई है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें