फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: राष्ट्रधुन पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, जायस में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया मार्च

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जायस नगर इकाई की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से भाग लिया। राष्ट्रधुन की गूंज के बीच स्वयंसेवकों के सधे कदमों ने पूरे कस्बे में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। जायस कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण गणवेश में किया मार्च किया। मार्च के दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम जी और राम सिंह ने पथ संचलन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज में अनुशासन, संगठन और सेवा भावना को मजबूत करता है। संचलन में अशोक मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, संजय पांडे और नीरज सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार जताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें