फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 05:57 PM IST

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल और तीन अवैध तमंचे समेत भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए। गैंग के सरगना लाल साहब सिंह के ऊपर प्रदेश के कई जिलों में 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास का है जहां देर रात जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव और स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरों का एक गैंग जो चोरी की कुछ मोटरसाइकिलों के साथ मोहम्मदपुर गांव के पास झाड़ियां में छिपा हुआ हैं। सूचना मिलते ही हरकत में आई जगदीशपुर पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीन शातिर चोरों लाल साहब सिंह उर्फ विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पिपरी थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर, रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि पुत्र छोटेलाल निवासी गनापुर थाना बल्दीराय और सूरज पासी पुत्र पांचू निवासी पिपरी थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर को देर रात करीब 2 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीनों चोरों के पास से एक-एक अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। मौके से झाड़ियां में छुपा कर रखी गई चोरी की 8 मोटरसाइकिल और दो मोटरसाइकिलों के पार्ट्स को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिल बाराबंकी, लखनऊ समेत अन्य जिलों से चुराई गई थीं। इस वाहन चोर गैंग का मुखिया लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह है जिस पर प्रदेश के कई जिलों में 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही दूसरे चोर रामकुमार आकाश अग्रहरि पर भी एक मुकदमा दर्ज है फिलहाल पुलिस तीनों चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें