फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: नकाबपोश दबंगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग करते हुए मौके से हुए फरार

अमेठी में बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक पर मंगलवार देर रात नकाबपोश दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क हुई वारदात के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी ने थाने में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास का मंगलवार रात अहिरावल गांव निवासी सुरेश यादव बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहा था तभी रेलवे क्रासिंग के पास पहले से मौजूद बाइक सवार दबंगो नें सुरेश पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क हमला होते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आसपास के गांव के रहने वाले तीर्थ राज यादव पुत्र बाबूलाल, प्रदीप कोरी और पवन निवासी महेशपुर समेत दो अज्ञात दबंगों पर हमले का आरोप लगाया है फिलहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें