उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अमेठी के वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां पर वृद्धजनों का हाल जाना। इसके साथ ही वहां पर उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंची जहां पर उन्होंने एमएनसीयू वार्ड के साथ अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की साथ ही उन्हें दवाइयों की किट भी सौंपी। जिला अस्पताल के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीगंज का निरीक्षण किया। सभी स्थानों का निरीक्षण कर उन्होंने सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेरा दूसरा निरीक्षण है। अभी मैं वृद्धा आश्रम गई थी। वहां पर मुझे यह जानकर खुशी हुई की वृद्धजनों को पेंशन मिल रही है। सरकार लगातार अपना काम कर रही है। यहां का एक रास्ता खराब है उसके लिए मैं सरकार से बात कर उस रास्ते को सही कराऊंगी जिससे आने वाले मरीजों को दिक्कतें न हो।