फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर निकली प्रभात फेरी

संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। सुबह गौरीगंज तहसील परिसर से हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर आधारित भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी को जिलाधिकारी निशा अनंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन समर्पण, संघर्ष और शिक्षा का प्रतीक है। उनका संविधान आज भी भारत की आत्मा है और हर विद्यार्थी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को समाज में समानता और न्याय का माध्यम बनाया। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समरस समाज की दिशा में काम करना चाहिए। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक समरसता के संदेश दिए। बच्चों ने हम सब एक हैं, संविधान हमारा गौरव है, और बाबा साहब अमर रहें जैसे नारों से वातावरण को गूंजा दिया। फेरी में शामिल छात्रों की वेशभूषा और अनुशासन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों द्वारा तैयार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल और भी प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर एडीएम अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम प्रीति तिवारी, बीएसए संजय कुमार तिवारी, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें