भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने बुधवार को क्षेत्र के हजारों किसानों के साथ 15 सूत्रीय मांगो को लेकर किसान न्याय पदयात्रा निकाली जो अहोरवा भवानी कस्बे से सुंदरकांड पाठ करने के पश्चात तहसील तिलोई 20 किमी के लिए रवाना हुई। भाकियू भानू के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र दुबे की अगुवाई में किसान न्याय पद यात्रा निकाली गयी। आहोरवा भवानी चौराहे से तहसील तिलोई बीस किमी यात्रा किसानों की मांगों को लेकर निकाली गयी जो सिंहपुर, पूरे गडरिया, पूरे कादिल, फूला, कटोरवा आदि गांवो से होती हुयी तहसील पहुंची, किसान अपनी मांग जिसमें पिछले ज्ञापन पर कार्यवाई, किसान आयोग का गठन,इंहौना महराजगंज मार्ग के महेशपुर गांव मे पुलिया पर बाउंड्री,स्कूलों के पास गति अवरोधक,नीलगाय बंदरों से निजाद,बिजली का निजीकरण,सरकारी अस्पतालों में पैथालॉजी,माँ अहोरवा रेलवे स्टेशन पर सुपर फ़ास्ट ट्रेनों का ठहराव,खेतौनी अंश निर्धारण, पंहोना से भिखारीपुर मार्ग,निजी स्कूलों में 25प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा लागू, व पाठ्यक्रम को समान कर किताबें पांच वर्ष तक न बदली जाय,विद्यालयों में सामान फीस,पंहोना के रमपते का घर गिरा है सरकारी आवास मिले,धीरापुर समिति में खाद उपलब्ध कराई जाय। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, नन्द कुमार पाण्डेय, सुमित तिवारी, हरखू,पवन, रामचरण, सुरेन्द्र, अहोरवा दीन, देवी प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।