फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: अमेठी में युवा कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, बोले- माफी मांगें... गृहमंत्री अमित शाह

ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2024 06:50 PM IST

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सम्मान में पदयात्रा का दूसरा दिन संग्रामपुर सहजीपुर न्याय पंचायत में देवी का पुरवा ग्राम सभा में रहा। ग्राम सभा के सभी लोगों के साथ पदयात्रा कर बाबा साहब के नारे लगाए गए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में अमेठी के बाद संग्रामपुर में निकाली गई पदयात्रा का उद्देश्य यही है कि जिस तरीके से सदन में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर साहब का अपमान किया गया, यह बहुत ही निंदनीय है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगेंगे तब तक पूरे अमेठी में ऐसी छोटी-छोटी यात्राएं और नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक करेंगे कि भाजपा सरकार केवल नफरत की राजनीति करती है। बाबा साहेब के नाम पर दिखावे की राजनीति करते हैं, लोग दिखावे की वोट की राजनीति करने वाले बीजेपी के लोग हैं और गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत से तुरंत बाबा साहब के स्मारक के सामने और देश के सामने तुरंत से तुरंत माफी मांग लेना चाहिए। इस पदयात्रा में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, दिनेश पासी, बलराम वर्मा, राजीव दुबे, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन वर्मा, शुभम, रमेश कुमार इत्यादि लोग सम्मिलित हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें