फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी सांसद बोले- विदेश नीति फेल, सरकार को नहीं दिखता दोस्तों दुश्मनों में फर्क

सरकार की विदेश नीति से न तो जनता और न ही विपक्ष संतुष्ट नहीं है। विदेश नीति पूरी तरह फेल है। सरकार को दोस्तों और दुश्मनों में फर्क नहीं दिखता है। अमेरिका के दबाव में सरकार पूरी तरह है। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलिंडर के संकट का दंश देश की जनता झेल रही है। ये बातें कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किससे दबाव में झुके हुए हैं। बात अमेरिका करता है हम बाद में बात करते हैं। प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए। भारत एक प्रभुत्व संपन्न देश है, देश को अपनी नीतियां स्वयं तय करने का अधिकार है। अमेरिका ना कहे कि आपको 30 दिन की छूट दी जा रही है आप रूस से तेल खरीद लो। ये अधिकार देश का है हमें किसी के रहमोकरम पर नहीं, हमें जहां सस्ता तेल व सामान मिलेगा वहां से हम अपना सामान खरीदेंगे। कहा कि खाड़ी देश 70 फीसदी ऊर्जा की पूर्ति करते हैं। ईरान ने कहा कि भारत की जनता के लिए जहाज अपने क्षेत्र से जाने देंगे न कि देश की सरकार के लिए। यी दुर्भाग्य पूर्ण है। भारत की जनता ईरान के साथ खड़ी है जनता इस युद्ध को समझ रही है। कमर्शियल गैस बंद होने को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल, हास्टल और वैवाहिक कार्यक्रम में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके संबंध में अफसरों को भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि अगर स्टॉक है तो लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोल डीजल की किल्लत पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास बफर स्टॉक है तो पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध कराया जाए। कहा कि लोग भी पैनिक न हों और शासन व सरकार को तेल उपलब्ध कराया जाए। सांसद ने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, जबकि धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। जनता का पैसा है, विकास कार्यों में लगने वाले पैसे का सदुपयोग हो। कहा कि गांव में बने शौचालय मानक विहीन हैं और उसमें भूसा लकड़ी आदि पड़ा हुआ है। ग्रामीण आज भी शौच के लिए बाहर जा रहे हैं। जल जीवन मिशन पर भी उन्होंने सवाल उठाया। एनएचआई और अन्य अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाया कहा कि अफसरों से विकास कार्यों के संबंध में नोटिस भेजा जाएगा। जिले का एक ऐसा गांव मझगांव जो जिले की सीमा पर है वहां इंटरनेट की बात तो दूर नार्मल कॉल भी नहीं की जा सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें