अमेठी में अनयमित दिनचर्या की वजह ने पीड़ितों का शुगर बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में शुगर की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90 से अधिक पहुंच गई है। जबकि, पहले संख्या 40 से 50 के बीच रहती थी। इनमें कई मरीजों का शुगर स्तर 500 से भी अधिक के मिल रहे हैं। चिकित्सक दवा देने संग परहेज की सलाह दे रहे हैं। जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह उठने व टहलने से परहेज करने वालों की संख्या बढ़ी गई है। इसकी वजह से कई मरीजों की शुगर का स्तर तेजी से बढ़ गगा है। इन दिनों जिला अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में कुल आने वाले 100 से अधिक मरीजों में 30 से 40 फीसदी शुगर के आ रहे हैं। इनमें कई मरीजों का शुगर स्तर 400 से 500 स्तर तक पहुंच रहा है। फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि नियमित व्यायाम और दिनचर्या में बदलाव से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इससे शुगर का स्तर बढ़ जाता है और वजन भी बढ़ने लगता है। ठंड के मौसम में शुगर मरीजों को अपनी दिनचर्या में नियमित रखना बेहद जरूरी है। सूर्य निकलने के बाद टहलने जाना बेहतर रहता है। सुबह बाहर निकलते समय ऊनी कपड़े पहनें और खुद को पूरी तरह ढककर ही जाएं, जिससे ठंड का प्रभाव शरीर पर न पड़े। ठंड के मौसम में शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। बाहर टहलने न जा सकें तो घर पर ही व्यायाम अवश्य करें।