फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में ट्यूबवेल के पास पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला युवक का शव

अमेठी में परसावां गांव निवासी राम शिरोमणि यादव (47) का शव बुधवार सुबह खेत में ट्यूबवेल में नीम के पेड़ की डाल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें