फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जिला पंचायत सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अमेठी में सिंहपुर के वार्ड नंबर-13 से जिला पंचायत सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर की गई कार्रवाई हटाने की मांग की। रणनीति बनाकर आंदोलन की भी चेतावनी दी। ब्लॉक सिंहपुर के शिवरतनगंज थाने के पेंडारा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती को 13 नंबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से जिलाबदर का आदेश जारी किया गया है। इसी को लेकर भीम आर्मी के मंडल संयोजक अयोध्या अरुण कुमार शास्त्री की अगुवाई में जिला मुख्यालय की सड़कों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सदस्य ने सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने और न्यायालय में वाद दायर होने के बावजूद भूमि की हेराफेरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। आरोप है कि पुलिस ने दबाव में उन पर दो एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि सिर्फ दो केस होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से गुंडाएक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए जिलाबदर कर दिया गया। कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय की मांग करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। डीडीसी पर की गई कार्रवाई वापस ली जाए, अगर मांग पूरी नहीं हुई तो रणीनीति बनाकर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें