फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में शातिर बदमाश का हाफ एनकाउंटर, 20 से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज

अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शातिर बदमाश शनि पांडेय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की बैट्री, झटका मशीन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह और उपनिरीक्षक अनूप सिंह की टीम विशेषसरगंज तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा। शक गहराने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शनि पांडेय संग्रामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें