फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में संवाद न्यूज एजेंसी अभियान का असर, निकायों में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान

अमेठी में नगर निकाय क्षेत्रों में चोक नालों, गंदगी और जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित खबरों का असर दिखने लगा है। खबरों के प्रकाशन के बाद नगर पालिका गौरीगंज, जायस तथा नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के अधिकारी सक्रिय हुए हैं। बारिश से पहले चारों निकायों के 72 वार्डों में 100 नालों और 443 नालियों की सफाई के लिए रोस्टर जारी किया गया है। बृहस्पतिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत नालों-नालियों की सफाई के साथ जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। प्रमुख नालों और जलभराव वाले स्थलों की निगरानी के लिए अलग टीम भी गठित की गई है। नगर पालिका गौरीगंज में पहले दिन टांडा-बांदा हाईवे के किनारे दोनों पटरियों पर बनी नालियों की सफाई कराई गई। निकाय प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर 24 नालों और 140 नालियों की सफाई पूरी करने के लिए रोस्टर जारी किया है। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में हाईवे किनारे कस्बे के नालों की सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यहां 25 नालों और 80 नालियों की सफाई के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जायस नगर पालिका में पहले दिन वार्ड संख्या 16 में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने नालों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। नगर पालिका ने 20 नालों और 127 नालियों की सफाई के लिए तीन दिवसीय कार्ययोजना तैयार कर रोस्टर जारी किया है। नगर पंचायत अमेठी में गंगागंज, रायपुर फुलवारी, चाणक्यपुरी, कटरा राजा हिम्मत, बीआरओ वार्ड और रामनगर में पहले दिन सफाई अभियान चलाया गया। यहां 21 प्रमुख नालों और 37 छोटी-बड़ी नालियों की सफाई के लिए तीन दिनों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रोकने के लिए तीन दिनों में सभी चिन्हित नालों और नालियों की सफाई पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद गठित टीम नियमित रूप से प्रमुख नालों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार सफाई कराएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें