यूपी के अमेठी में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। हादसा जायस कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर मिल एरिया के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार साहिल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन पुत्र रामेश्वर, लक्ष्मण पुत्र राम लाल और बोलेरो चालक घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी, फुरसतगंज पहुंचाया। वहां पवन और लक्ष्मण की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल, रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। ये सभी लोग तिलक समारोह में जा रहे थे।