यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित बैठक में जल निगम के नामित अधिकारी और जल जीवन मिशन के ठेकेदार ब्लॉक सभागार में नहीं पहुंचे। बैठक बुलाने के बाद अधिकारियों के खुद न आने से प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष ने जल जीवन मिशन के ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते जिम्मेदार अधिकारियों से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार व्याप्त है।