फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में महिलाओं ने आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना

अमेठी में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में रविवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने महिलाओं ने टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल रेखा मिश्र ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज और उनके अधिकारों की मांग है। उनका कहना था कि महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं, जिससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने के बजाय विरोध किया, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मुसाफिरखाना की मुरता भरद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण की पहल की है, लेकिन विपक्षी दल इसमें बाधा डाल रहे हैं। सुमन सिंह ने कहा कि आधी आबादी की बात करने वाले नेता महिलाओं को उनका अधिकार देने के समय पीछे हट जाते हैं। विजय लक्ष्मी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक देने का प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ दल संसद में इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें