फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में खेत की बैरिकेडिंग में उतरे करंट से विवाहिता की मौत

यूपी के अमेठी में शुक्रवार रात खेत की बैरिकेडिंग में उतरे करंट से विवाहिता की मौत हो गई। वह पति के साथ खेत से घर लौट रही थी। इसी समय पड़ोसी के खेत में लगी बैरिकेडिंग में करंट आ रहा था। तार छूने से उसकी मौत हो गई। पति ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। घटना जामों थाना क्षेत्र के जोरवारपुर गांव की है। गांव निवासी श्यामवती (58) की मौत हुई है। पति समर बहादुर गुप्ता ने बताया कि पत्नी उनके साथ रात को खेत से घर लौट रही थी। मेड़ में संतुलन बिगड़ने से वह खेत में लगी बैरिकेडिंग के तार से टकरा गई। उसमें करंट आ रहा था। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें