फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग... गंभीर रूप से घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 06:13 PM IST

अमेठी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार रात एसयूवी सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसके हाथ और पैर में गोली लग गई। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अनीत प्रताप सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह (27) रविवार की रात करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर बाहर खड़े थे। तभी एसयूवी सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उनके पैर और हाथ में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले, तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अनीत के पिता तेज बहादुर सिंह ने तहरीर देकर इसी थाना क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी युवराज सिंह के ऊपर आरोप लगाया है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि पिछले 29 सितंबर को एक जन्मदिन पार्टी में युवराज से विवाद हुआ था, जिसमें उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार रात महमदपुर में हुई घटना में घायल युवक और आरोपी कुछ दिन पहले तक दोस्त हुआ करते थे। उनका प्रॉपर्टी का काम था। किसी बात को लेकर आपस में हुए मनमुटाव के बाद दोनों की दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि बात जानलेवा हमले तक आ पहुंची। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें