फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युद्ध के चलते प्लास्टिक उत्पादों के दाम 30 फीसदी तक बढ़े, व्यापारी और दुकानदारों से बातचीत

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण प्लास्टिक के दैनिक उपयोग के सामानों की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि पिछले कुछ हफ्तों में हुई है। वाणिज्यिक सिलिंडर और प्लास्टिक दाना की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे यह उछाल आया है। कच्चे माल की उपलब्धता घटने और उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। प्लास्टिक की बाल्टी, मग और बोतल जैसे घरेलू सामान अब महंगे बिक रहे हैं। दुकानदार इरशाद अहमद ने बताया कि ग्राहकों की संख्या आधी रह गई है। इससे फेरी करने वालों का रोजगार भी ठप हो गया है। दुकानदार मो. कलीम अंसारी का कहना है कि ग्राहक पुराने रेट का मांगते हैं। जब महंगा मिल रहा है तो पुराने दामों में बेचना असंभव है। सुनिए क्या कहा व्यापारी व दुकानदारों ने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें