फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी पीसीएस में सातवीं रैंक पाने वाली पूजा का हुआ भव्य स्वागत, बताई सफलता की कहानी

अंबेडकरनगर के टांडा के आराजी तेंदुआ की पूजा तिवारी ने पहले ही प्रयास में 7वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद प्राप्त किया। उनके पिता सत्यप्रकाश तिवारी कुशीनगर में दरोगा हैं, जबकि माता कनकलता तिवारी गृहिणी हैं। पूजा ने नेशनल पीजी कॉलेज से स्नातक, जेएनयू दिल्ली से परास्नातक किया और वर्तमान में गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। यूपीएससी की दो बार पूजा ने परीक्षा दी लेकिन हर बार उन्हें असफलता का स्वाद चखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने यूपी पीसीएस की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में पूर्व में की गईं गलतियों से सीख लेते हुए सफलता हासिल की। इस मौके पर पूजा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से गांव तक रोड शो भी निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें