फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दोपहर बाद बदला मौसम, छाए बादल, कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

अंबेडकरनगर। गेहूं की फसल खेत में तैयार खड़ी है वहीं सरसों की फसल भी अब कटने लगी है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए हैं। आसमान में बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। पिछले कई दिनों से फसल तैयार होने पर किसानों ने फसलों की कटाई का काम शुरू कर दिया है। जिले भर में कई जगह खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। वहीं, अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों को डर है कि यह बेमौसम बरसात खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने अभी दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें