अंबेडकरनगर। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज से फाउंडेशन कोर्स में सिविल सर्विसेज के 12 ऑफीसर्स की टीम रविवार को यहां पहुंची। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की कार्यशैली और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में समझा। डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने अंबेडकरनगर जिले की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी गई। अब यह अधिकारी टांडा और अकबरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर सात दिनों तक योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही शहर कोतवाली, जिला अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर का भी भ्रमण कर कार्यप्रणाली को समझा।