फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल खुले, शिक्षक पहुंचे लेकिन कक्षाएं रहीं सूनी

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई। विद्यालय खुलने के पहले दिन शिक्षक और कर्मचारी समय से स्कूल पहुंचे, लेकिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। अधिकांश विद्यालयों में कक्षाएं काफी हद तक खाली नजर आईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने अकबरपुर ब्लॉक के राबी बहाउद्दीनपुर स्थित विद्यालय पहुंचकर बच्चों का स्वागत किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यालय खुलने के पहले दिन छात्रों की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कंपोजिट विद्यालय शिव बाबा में कुल 18 बच्चे ही पढ़ने पहुंचे। कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों की संख्या काफी कम रही। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय विजय गांव में प्रधानाचार्य व शिक्षक नदारद मिले। दो शिक्षा मित्र करीब आठ बजे पहुंचे। सिर्फ एक दिव्यांग शिक्षक थी, जो समय से आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें